आर्य समय संवाददाता सिहोरा (जबलपुर)। विप्र सेना मध्यप्रदेश द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में रीना मिश्रा धर्मपत्नी राजेश मिश्रा कटंगी को विप्र सेना महिला मोर्चा तहसील अध्यक्ष मझौली-कटंगी के पद पर मनोनीत किया गया है। 
जिलाध्यक्ष जबलपुर एडवोकेट धीरज तिवारी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष पं. रोहित नागर द्वारा उन्हें यह नवीन दायित्व सौंपा गया है। उनकी सामाजिक सक्रियता एवं विप्र समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उनसे सकारात्मक ऊर्जा के साथ समाजहित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की है। 

उल्लेखनीय है कि विप्र सेना की शुरुआत राजस्थान से हुई और संगठन ने सेवा, संस्कार, संगठन एवं सामाजिक नेतृत्व को अपने प्रमुख उद्देश्यों में रखा है। राजस्थान में संगठन द्वारा गौ-सेवा एवं चारा वितरण, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, वृद्धाश्रम एवं अनाथालयों में भोजन व आवश्यक सामग्री वितरण, पौधारोपण तथा संतों, पुजारियों, वरिष्ठजनों, सैनिक परिवारों एवं समाजसेवियों के सम्मान जैसे सेवा कार्य आयोजित किए गए हैं।

संगठन महिला भागीदारी को बढ़ाने के साथ प्रशिक्षण, सेवा-आधारित कार्यक्रमों और चिकित्सा सेवा प्रकल्पों के विस्तार पर भी कार्य कर रहा है। विप्र सेना का मूल उद्देश्य न्याय के प्रति प्रतिबद्धता, स्वाभिमान की रक्षा एवं पीड़ित को संरक्षण प्रदान करते हुए ब्राह्मण समाज के साथ सर्वसमाज के हित में कार्य करना है। 

रीना मिश्रा की नियुक्ति पर विप्र सेना जिलाध्यक्ष जबलपुर एडवोकेट धीरज तिवारी एवं तहसील सिहोरा अध्यक्ष अनुराग तिवारी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन में महिला शक्ति की भागीदारी और अधिक मजबूत होगी तथा मझौली-कटंगी क्षेत्र में सामाजिक सेवा, शिक्षा, संस्कार एवं समाजहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।‌विप्र सेना के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने भी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।