आर्य समय संवाददाता, बरेला। नगर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप तथा मलेरिया, डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्थानीय नेतृत्व की सक्रिय पहल पर नगर परिषद बरेला द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नगर के सभी वार्डों में मलेरिया कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
नगर परिषद अध्यक्ष प्रतीक दुबे एवं मंडल अध्यक्ष गोलू जैन के मार्गदर्शन और सक्रिय पहल से नगर के प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कीटनाशक दवा के छिड़काव का कार्य कराया जा रहा है। वहीं सीएमओ संजय पांडेय के निर्देशन में नगर परिषद की टीम द्वारा अभियान को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है।
छिड़काव के दौरान नालियों, जलभराव वाले स्थानों तथा मच्छरों के प्रजनन की संभावित जगहों को विशेष रूप से चिन्हित कर कीटनाशक दवा का उपयोग किया जा रहा है। नगर परिषद द्वारा नागरिकों को भी अपने घरों एवं आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
स्थानीय नेतृत्व ने कहा कि नागरिकों का स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण नगर परिषद की प्राथमिकता है। बारिश के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम लगातार उठाए जाएंगे। नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग करें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखते हुए कहीं भी पानी जमा न होने दें।
Continue With Google
Comments (0)