आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबू) के आह्वान पर 11 सितंबर को देशभर के विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारी राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय बैंक हड़ता ल पर रहे। इसका असर जबलपुर में भी नजर आ रहा है। बैंक में ताले लटके हुए हैं, वहीं कैश की कमी से एटीएम भी सूख गए है। इधर,हड़ताल के समर्थन में जबलपुर में भी विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने एकजुट होकर शहीद स्मारक, गोल बाजार, जबलपुर में प्रातः 10 बजे से नारेबाजी एवं जोरदार प्रदर्शन किया।
देशव्यापी हड़ताल के माध्यम से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने तथा इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) द्वारा दिए गए प्रस्तावित भेदभावपूर्ण परफॉर्मेस लिंक्ड इंसेंटिव (पली) का विरोध एवं बैंक कर्मचारियों तथा अधिकारियों से संबंधित अन्य लंबित मुद्दों के शीघ्र एवं सकारात्मक निराकरण की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
इस अवसर पर यूएफबू जबलपुर इकाई के संयोजक अभिषेक कुमार सिन्हा ने कहा कि देश के बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी बैंकिंग व्यवस्था की रीढ़ हैं और देश की अर्थव्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की व्यापक सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अपने लंबित मुद्दों को लेकर बैंकिंग बिरादरी पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि लंबित मुद्दों के सकारात्मक एवं शीघ्र निराकरण की अपेक्षा है, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
आज की हड़ताल के पश्चात यदि लंबित मुद्दों का निराकरण नहीं किया जाता है, तो 28, 29 एवं 30 सितंबर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। इसके बाद भी यदि लंबित मुद्दों का सकारात्मक एवं संतोषजनक निराकरण नहीं किया जाता है, तो दिनांक 26 अक्टूबर से बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।
प्रदर्शन में अभिषेक कुमार सिन्हा, प्रशांत खरे, चंदन कुमार, सुश्री दीपशिखा पटेल, एच.पी पटेल, प्रमोद बोरकर, सुश्री दीपशिखा, विकास श्रीवास्तव, पंकज कुमार. आशीष खरे, तनिष्क सिंह, आकाश डिंगोनिया, सुशील गुप्ता, दिनेश वर्कड़े, सचिन पटेल, मोहित रिंगे, राकेश गुप्ता एवं प्रकाश रहंगडाले सहित विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यूएफबू जबलपुर इकाई ने राष्ट्रव्यापी हडताल को सफत बनाने में योगदान देने वाले सभी बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारियों तथा समस्त बैंकिंग बिरादरी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Continue With Google
Comments (0)