आर्य समय संवाददाता, बरेला। जल उपभोक्ता संस्था के अध्यक्ष पद के लिए शैलेन्द्र दुबे ‘चटे महाराज’ को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन की जानकारी सामने आते ही क्षेत्रवासियों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल देखा गया।
दुबे के पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होने पर समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जल उपभोक्ता संस्था क्षेत्र के हितों एवं जल प्रबंधन से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी। इस अवसर पर शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने कहा कि शैलेन्द्र दुबे ‘चटे महाराज’ का निर्विरोध निर्वाचन उनके प्रति क्षेत्रवासियों के विश्वास और समर्थन को दर्शाता है।
Continue With Google
Comments (0)