आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र संजीवनी नगर में गुरुवार की रात एक हाइवा ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर लोगो की भीड जमा हो गई। वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस एवं स्थानीय जनों ने घायल युवती को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसका परीक्षणा कर उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि हाइवा चालक को पुलिस ने गिरफ़तार कर लिया है।

गढ़ा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात्रि 10 के करीब सूचना मिली थी कि संजीवनी नगर स्थित पटेल स्वीटस के पास हाइवा के चालक ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। मृतिका 24 वर्षीय दीक्षा गुप्ता जो शाही तालाब के पास रॉयल स्कूल में टीचर थी। बताया जाता है कि वह बच्चों को कोचिंग देने के बाद हनुमान मंदिर में दर्शन कर स्क्ूटी से वापस घर वापस आ रही ैथी। लेकिन एक सड़क हादसे में देखते ही देखते परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। इस दर्दनाक सड़क हादसे ने यातायात व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नो एंट्री में हाइवा कैसे पहुंचा
इस घटना के बाद सबसे लोगों  में यह चर्चा हो रही कि अगर इस मार्ग पर भारी वाहनों के लिए नो एंट्री लागू थी, तो हाइवा डंपर वहां तक पहुंचा कैसे, क्या नो एंट्री सिर्फ कागजों में है या सड़क पर भी इसका पालन कराया जा रहा है, हादसे के बाद अब यातायात व्यवस्था की निगरानी और जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे है।