Arya SamayJabalpur News: रांझी गुप्ता स्वीट्स विवाद, पुलिस ने 'छोटू कबाड़ी' समेत 5 आरोपियों दबोचा
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत मढ़ई क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह पूर्व गुप्ता स्वीट्स में तोड़फोड़, उपद्रव करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपना रखा है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ छोटू कबाड़ी सहित उसके 5 अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि 30 अगस्त को आरोपियों ने गुप्ता स्वीट्स में अवैध वसूली की नीयत से तोड़फोड़ और उपद्रव किया था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 मुख्य आरोपियों विज्जू चौधरी और...
Jabalpur News: सांड के हमले में गोराबाजार-टेमरभीटा निवासी दूध व्यवसायी की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई दर्दनाक घटना
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में सड़कों पर बेखौफ घूम रहे आवारा मवेशियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर निगम और स्थानीय प्रशासन के तमाम बड़े दावों के बावजूद शहर की सड़कों पर भटक रहे छुट्टा जानवर अब लोगों की जान के दुश्मन बन चुके हैं। ताजा मामला हनुमानताल थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां आवारा सांड (बैल) के जानलेवा हमले में गोराबाजार टेमरभीटा निवासी दूध व्यवसायी युवक की बेहद दर्दनाक मौत हो गई। घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सांड ने युवक को एक...
Jabalpur News: एफआईआर से बिफरे ग्रामीण, घेरा पाटन थाना
आर्य समय संवाददाता,पाटन (जबलपुर)। पाटन थाना क्षेत्र में 18 अगस्त को हुए एक प्रदर्शन के बाद दर्ज हुई FIR के विरोध में सोमवार को फिर से जमकर बवाल खड़ा हो गया। एफआईआर दर्ज किए जाने से नाराज महिलाओं, किसानों और स्थानीय व्यापारियों ने एक होकर पाटन थाने का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी देर चले प्रदर्शन के बाद प्रशासन के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। क्या है पूरा मामला- बीती 18 अगस्त को सर्वदलीय समाज द्वारा पाटन चौराहे पर सड़क हादसों एवं किसानों की मांगों को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया...
Jabalpur News:शेयर बाजार में मुनाफा कमाने का झांसा देकर महिला से 5.22 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर एक महिला से 5 लाख 22 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।उप निरीक्षक मयंक यादव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रांझी थाने के पीछे रहने वाली आवेदिका हेमलता प्रजापति (पति हरप्रसाद प्रजापति) को आरोपियों ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा था। ग्रुप के माध्यम से उन्हें शेयर बाजार में पैसे लगाकर बड़ा रिटर्न...
Jabalpur News: रंगदारी वसूली के मामले में इनामी आरोपी को पुलिस ने दबोचा
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत अड़ीबाजी (रंगदारी), गाली-गलौज और मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 3000 रुपए के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड की मांग की है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 25 जुलाई की शाम लगभग 7:40 बजे की है। पीड़ित अजीत कोल (निवासी मझगवां, थाना पनागर), जो मजदूरी का काम करता है, उखरी से काम खत्म कर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। रांझी स्थित मोनी तिराहा के पास जब वह रुका, तभी...