आर्य समय संवाददाता (पं माधव शर्मा) बरेला/धनपुरी। बरेला क्षेत्र के ग्राम धनपुरी स्थित प्राची कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही डायल-100 एवं फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तत्परता से आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम में बरेला थाने से वीरेंद्र सिंह उईके एवं आरक्षक विकास राय ने स्थिति को संभालते हुए आग बुझाने में सहयोग किया। वहीं बरेला फायर ब्रिगेड से राकेश पटेल एवं अनुप पांडेय ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आग के आसपास के क्षेत्र में फैलने की आशंका टल गई। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की तत्परता की सराहना की।
घटना के दौरान पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम की समय पर पहुंच और मुस्तैदी एक बार फिर आपातकालीन परिस्थितियों में उनकी सजगता को दर्शाती है। आग लगने के कारणों एवं नुकसान का वास्तविक आकलन संबंधित स्तर पर किया जा रहा है।
Continue With Google
Comments (0)