आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। शहर के गोराबाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि यह दुर्घटना गोराबाजार थाने के ठीक सामने हुई, जहाँ दो वाहनों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल एसयूवी सवार बताए जा रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात लगभग 12:30 बजे की है। दुर्घटना को अंजाम देने वाली काले रंग की एसयूवी (SUV) कार को शहर के एक चर्चित अस्पताल का संचालक चला रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी चालक तिलहरी स्थित एक होटल से लौट रहा था, तभी थाने के सामने उसकी कार सड़क किनारे पार्क स्कार्पियो से टकरा गई।
थाने के सामने हादसा, फिर भी पुलिस मौन
घटनास्थल पुलिस थाने के बिल्कुल सामने होने के बावजूद अब तक मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की गई है। सूत्रों की मानें तो आरोपी के रसूखदार और कथित अस्पताल संचालक होने के कारण पुलिस मौन साधे हुई है जो कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों में पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर चर्चाएं और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
Continue With Google
Comments (0)