आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। कार्यपालन यंत्री जल कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि नर्मदा जल प्रदाय योजना के अंतर्गत 55 एम.एल.डी. ललपुर जल शोधन संयंत्र से जुड़ी मदार छल्ला उच्चस्तरीय पानी की टंकी के लीकेज हेतु ग्राउटिंग का कार्य किया जा रहा है। सुधार कार्य के चलते उक्त टैंक से 10 सितम्बर को प्रातःकालीन से लेकर 12 सितम्बर सायंकालीन तक जलापूर्ति प्रभावित हरेगी।

उक्त अतिमहत्वपूर्ण कार्य के चलते क्षेत्रीय नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, जल प्रभारी दामोदर सोनी एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने खेद व्यक्त किया है। प्रभावित क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जाएगी। यह कार्य पूरा होते ही क्षेत्र में जलापूर्ति पहले से अधिक सुचारू और प्रभावी ढंग से बहाल कर दी जाएगी।