आर्य समय संवाददाता (पं.माधव शर्मा) बरेला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दादा दरबार बस स्टैंड बरेला में ऐतिहासिक भव्य एवं विशाल मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में बरेला सहित ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंचे और देर रात तक उत्साह, उमंग तथा भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
प्रतियोगिता में घुघरी-बिलहरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर 1 लाख रुपए की नगद पुरस्कार राशि एवं आकर्षक उपहार अपने नाम किए। वहीं बर्मन मोहल्ला, चक्रवर्ती मोहल्ला, वंशकार मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 9 एवं बजरंगी ब्लास्ट की टीमों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ₹25-₹25 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।विजेता एवं प्रतिभागी टीमों को पनागर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री सुशील तिवारी जी सहित अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
भजनों और रंगीन रोशनी से सजा आयोजन
भव्य आयोजन में मनीष अग्रवाल जी एवं दीन भगत जी के भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। वहीं देहरादून से आए इवेंट शो की शानदार प्रस्तुति और रंग-बिरंगी आकर्षक रोशनी ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता के रोमांच को और बढ़ा दिया। हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ प्रतिभागी टीमों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन को सफल बनाने में भैया हर्ष तिवारी जी एवं उनकी पूरी मित्र मंडली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नगरवासियों एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता के सहयोग से यह भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में विधायक सुशील तिवारी, अमन तिवारी, माया इंदु तिवारी, अपूर्व तिवारी, जिला मंत्री ज्योति ठाकुर, मनोज यादव, मंडल अध्यक्ष अर्पित जैन, राहुल बारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सोनम सोनकर, ममता बर्मन, दिव्या जैन, अरिहंत जैन, शारदा बर्मन, पिंकी प्रीतम पटेल, सावित्री पटेल, प्रकाश चक्रवर्ती, दीपेश पटेल, मुकेश साहू, मुनि विश्वकर्मा, राजकुमार गोटिया, पुष्पराज त्रिपाठी, अनिल तिवारी, भानु नवेरिया, आलोक दुबे, शिवम तिवारी, शैंकी राय, मुकेश श्रीपाल, गंगाराम पटेल, संजय पटेल, प्रीतम कटारे, संजय गिरी, सोनू सोनकर, चंदन सिंह पटेल, महेश चक्रवर्ती, मेषी विश्वकर्मा, राजू रजक, मोंटी साहू, कृष्णा बर्मन, शेरा जैन, मनीष बर्मन, गोल्डी दुबे, आलोक चौकसे, अजय चौकसे, आशुतोष पटेल, रितेश केवट, अतीक बर्मन, नितिन सोनी, प्रवेश पटेल, अरु द्विवेदी, लालू अग्रवाल, प्रशांत पटेरिया, अमन अग्रवाल, आशु सोनी, आदिल गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, राकेश रोशन, शुभम कुशवाहा, राकेश पटेल, हर्ष मिश्रा, वरुण तिवारी, अतुल मिश्रा, विनायक तिवारी, निक्की बर्मन, अभी बर्मन, यश सिंह परिहार, तनय अग्रवाल, पीयूष विश्वकर्मा, शुभम रजक, यस साहू, जितेंद्र साहू एवं करण चक्रवर्ती सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने जताया आभार
आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले पुलिस प्रशासन बरेला, नगर परिषद बरेला, विद्युत मंडल बरेला, स्वास्थ्य विभाग बरेला, नगर के समस्त व्यापारी साथियों, पत्रकार साथियों एवं सोशल मीडिया के सभी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।आयोजकों ने कहा कि नगरवासियों के सहयोग और सहभागिता ने जन्माष्टमी के इस आयोजन को यादगार और ऐतिहासिक बना दिया।
Continue With Google
Comments (0)