आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। 21 वषार्नुसार इस वर्ष भी स्वर्गीय ईश्वरदास रोहाणी एवं स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद जसेले की स्मृति में नागपंचमी के पावन पर्व 17 अगस्त को एक दिवसीय विशाल ईनामी दंगल का आयोजन दोपहर 2 बजे से खेरमाई प्रांगण में आयोजित किया गया है। जिसमें शहर और ग्रामीण आखाड़ो के लगभग 120 महिला एवं पुरुष पहलवानों ने हिस्सा लिया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में कैंट विद्यायक आशोक रोहाणी एवं रिंकु बिज नगर निगम अध्यक्ष एवं और इंडियन स्टाईल कुश्ती महासंघ के उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, पार्षद कृष्णा चौधरी आदि की उपस्थिति में भव्य कुश्ती स्पर्धा हुई।
जिसमें लंकी पह. ने साहिल पह. को हराया, चिरंजजीत पह. ने देवेन्द्र पह. को हराया, आदित्य पह. अरूण पह. को हराया, सौरभ पह. ने रोहन पह. को हराया। महिला पहलवान में पनूर सिंह पह. ने निकिता पह. को हराया, दिपीका पह. और तम्मन्ना पह. की कुश्ती बराबर रही। इस अवसर पर कैंट विधायक आशोक रोहाणी ने अपने उद्बोधन में पहलवानों के और अखाड़ो के एवं परपंरागत कुश्ती को पुरोत्सहित करने के लिए प्रत्येक 5 जोड़ी कुश्ती को पुरस्कार स्वरूप जीतने वाले को 2 हजार रू हारने वाले के लिए 1 हजार रू. की नकद राशि की घोषणा की।
आयोजन समिति के आयोजक मंन्तो पहलवान, एवं जसेले परिवार के द्वारा सभी विजय पहलवानों को सील्ड मोमेन्टो एवं नकद राशि प्रदान की गई। इस दगंल के निर्यणनायक रहे राजेन्द्र यादव। दंगल का संचालन अंशु ठाकुर ने किया। सहयोगी नकुल गुप्ता, राजू पटेल, अरूण चंद्रवंशी, राजकमल पहलवान, प्रवीण धनगर आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
Continue With Google
Comments (0)