आर्य समय संवाददाता रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम से सिरमौर चौराहा तक शव यात्रा निकाली और उसके उपरांत सिरमौर चौराहा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
यह विरोध प्रदर्शन राहुल गांधी द्वारा संसद में हिंदू समाज के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ था। जिसमें उन्होंने हिंदू समाज पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी के बयान पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने उनका पुतला दहन किया।

Continue With Google
Comments (0)