आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। सोमवार की दोपहर जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे में एक बार फिर एक तेज रफ्तार डंपर ने दो युवकों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे के गौर पुलिस चौकी और बरगी थाना क्षेत्र के बीच पड़ने वाले नर्मदा नदी के पुल पर एक तेज रफ्तार डंपर MP34-ZF-6543 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बरगी से आ रहे बाइक सवार युवकों व महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,वहीं बाइक में आग लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही गौर चौकी प्रभारी नितिन पांडे तत्काल ही मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए और हादसे में गंभीर रूप ले घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। चूंकि दुर्घटना जिस जगह हुई, वह बरगी थाना क्षेत्र में आता है। लिहाजा मौके पर बरगी थाना का बल भी पहुंचा। जिन्होंने ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।
वहीं मृतकों की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जाता है कि युवक बरगी से गौर की ओर आ रहे थे।

Continue With Google
Comments (0)