आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। कल 16 जून मंगलवार को शाम 5 बजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष में उपनगरी क्षेत्र रांझी में भव्य ‘गौरव यात्रा’ निकाली जाएगी, जो की लक्ष्मी नारायण स्कूल रांझी से प्रारंभ होकर दर्शन सिंह तिराहा से होते हुए मस्ताना चौक किशन होटल से होकर रावण पार्क में यात्रा का समापन होगा। क्षत्रिय महासभा रांझी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि इस यात्रा में महाराणा प्रताप की झांकी, राम दरबार, ढोल, बैंड, डी.जे. एवं समाज के द्वारा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस यात्रा में उपनगरीय क्षेत्र के (बिलपुरा, मढ़ई, रिछाई, निपनिया, खमरिया आदि) के सभी स्वजातीय बंधु शामिल होंगे।
क्षत्रिय महासभा के धर्मेन्द्र सिंह,सुरेन्द्र सिंह,वीरेंद्र सिंह, पुष्परज सिंह,राहुल सिंह, संजय सेंगर,अशोक सिंह,संत सिंह,गजराज सिंह,विनोद सिंह, विनोद सिंह,अरुण सिंह,रूपेश सिंह,अनुराग सिंह आदि ने यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

Continue With Google
Comments (0)