आर्य समय संवाददाता,जबलपुर/सिवनी। मंगलवार को लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने अपर कलेक्टर के बाबू 20 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है।बाबू खिलाफ में पारित आदेश को पक्ष में करवाने के एवज में रिश्वत की मांग रहा था।

जानकारी के मुताबिक सिवनी निवासी आवेदक संतोष सिंह ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर को लिखित शिकायत दी थी। जिसमें आवेदक ने बताया था कि सिसोदिया के ग्राम छपारा में पैतृक भूमि पर जामुन एवं अन्य वृक्ष लगे हुए थे। जो खसरा के कॉलम no 12 में दर्ज थे। 

किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुछ पेड़ काटे दिए गए थे,जिसकी सूचना थाने में दी गई थी। लेकिन विरोधी पक्ष ने इसकी शिकायत से एसडीएम कार्यालय लखनादौन में कर दी थी। जिसमें आवेदक के विरुद्ध निर्णय हुआ था। जिसकी अपील आवेदक द्वारा एडीएम कार्यालय लखनादौन में की थी, वहां  पर पदस्थ रीडर माधव प्रसाद तिवारी द्वारा आवेदक के पक्ष में निर्णय कराने के लिए 30000 रुपए की मांग की गई। बाद में 20000 रूपये पर लेने  देन तय हुआ। 

शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज 16 जून को रीडर माधव प्रसाद तिवारी को एडीएम कार्यकाल सिवनी से 20000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल में निरीक्षक उमा कुशवाह,निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया  एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।