आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान नजारा किसी फिल्मी अखाड़े जैसा हो गया। दफ्तर के परिसर में ही दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई और देखते ही देखते मामला गरमा गया। तीखी नोकझोंक कब दे दना दन हाथापाई में बदल गई, किसी को पता ही नहीं चला। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे पर जमकर हाथ साफ किए और वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बनकर इस हाई-प्रोफाइल ड्रामे का लुत्फ उठाते रहे थे।
हाई-वोल्टेज ड्रामा जब हद से पार होने लगा, तो सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों ही पक्षों को शांत कराया और दोनों को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को सुना जा रहा है और अब लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल, एसपी ऑफिस में हुई इस सरेराह लड़ाई की चर्चा पूरे शहर में चटखारे लेकर की जा रही है।

Continue With Google
Comments (0)