आर्य समय संवाददाता, जबलपुर।अंधमूक बायपास के समीप सड़क किनारे युवक की रक्तरंजित लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सिर में गंभीर चोट और आसपास अधिक मात्रा में पड़ा खून देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी नीलेश दोहरे सहित एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हत्याकांड की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम पिंडरई निवासी सनी पटेल 28 साल की रक्तरंजित लाश अंधमूक के पास मिली है। मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान हैं। प्रथम दृष्टया पूरा मामला हत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस ने हर एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में मृतक शनि की बहन सरिता लोधी ने बताया कि सनी भेड़ाघाट स्टेशन के पास खाद्य सामग्री का टपरा लगाता था और कभी-कभी ट्रक में भी चलने लगता था। बहन का कहना है कि भाई सनी किसी पप्पू नामक युवक के साथ ही रहता था। पुलिस ने सूचना देते हुए पप्पू को थाना बुलाया है।
सिर में पत्थर पटककर, उतारे कपड़े
आरोपियों ने सनी के सिर पर बड़ा से पत्थर पटककर उसकी हत्या करने के बाद कपड़े उतार दिए। लाश के उपर मृतक की बाइक एमपी 20-4721 को ऐसे रख दिया, ताकि लोगों को लगे की एक्सीडेंट हुआ है। थाना भेड़ाघाट क्षेत्र के ग्राम पिंडरई निवासी परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर से प्रतिदिन की तरह अपने काम पर जाने की बात कहकर निकला था।
सनी का मोबाइल गायब
बताया जाता है कि सनी घर से मोबाइल लेकर निकला था। प्राथमिक जांच दौरान पुलिस को मृतक के पास से मोबाइल नहीं मिला है। मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। संभवतः आरोपी मोबाइल अपने साथ ले गए हैं या फिर उन्होने मोबाइल बंद कर फेंक दिया है। पुलिस मोबाइल की तलाश कर रही है।

Continue With Google
Comments (0)