सिर फिरे युवक ने युवती पर किया चाकू से प्राण घातक हमला मध्य प्रदेश शिवनी। सिर फिरे युवक ने 19जून सोमवार को लगभग दस बजे दिन दहाड़े एक युवती को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। सोमवार को दोपहर फिल्मी स्टाइल में एक सिरफिरे ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया चाकूबाजी की घटना को देख राहगीरों के होश उड़ गए और जिसके कारण यहां सनसनी फैल गई। आस पास कुछ स्थानीय लोगों ने हिम्मत करके उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई भी कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं युवक द्वारा युवती के गले व हाथ में चाकू से हमला कर ज़ख्मी कर दिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय शिवनी में भर्ती किया गया है जहां स्थिति स्थिर और उपचार चल रहा है

Continue With Google
Comments (0)