चूंकि, मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन के लिए सारा ट्रैक और स्टेशन नए बनाए गए हैं, इसलिए इसके लिए बने पुल भी खास हैं. आइए एक नजर इन पुलों पर भी डाल लेते हैं.
भारत का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बुलेट ट्रेन टर्मिनल का एक वीडियो शेयर कर किया। पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली है। जिसे जापान की मदद से तैयार किया गया है। बता दें कि बुलेट ट्रेन की मदद से अहमदाबाद से मुंबई की दूरी महज दो घंटे सात मिनट में तय की जाएगी।
भारत का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बुलेट ट्रेन टर्मिनल का एक वीडियो शेयर कर किया। इस वीडियो में स्टेशन का भव्य स्वरूप दिखाई दे रहा है। बता दें कि बुलेट ट्रेन स्टेशन के निर्माण के दौरान आधुनिक वास्तुकला के साथ सांस्कृतिक विरासत की अनूठी छटा दिखाई दी।
देश की पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली है। जिसे जापान की मदद से तैयार किया गया है। बता दें कि बुलेट ट्रेन की मदद से अहमदाबाद से मुंबई की दूरी महज दो घंटे सात मिनट में तय की जाएगी। ऐसे में 350 किमी प्रतिघंटे की अधिकतम रफ्तार के साथ ट्रेन दौड़ेगी।
अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत 508 किमी लंबी पटरी बिछाई जा रही है। यह ट्रेन सुरंगों और समुंदर के नीचे से होकर गुजरेगी। इस परियोजना पर 1.08 लाख करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।

Continue With Google
Comments (0)