पडोसी मुल्क पाकिस्तान अक्सर अपनी अजीब हरकतों को लेकर चर्चा में रहता है. आए दिन कई सारे हास्यास्पद  फोटो वीडियो पाकिस्तान से वायरल होते रहते हैं. ऐसे में गरीबी और महंगाई की मार झेल रहा पाकिस्तान अब अपनी एयर लाइन को लेकर ट्रोल हो रहा है. जहां एक एयरपोर्ट पर खड़े विमान की विंड शील्ड को एक पायलट प्लेन की खिड़की से बाहर निकलकर ऐसे साफ कर रहा है जैसे वो कोई बस या ट्रक हो. 

400 रुपये किलो टमाटर और 700 रुपये किलो प्याज की मार झेल रहे पाकिस्तान में लोग इस कदर महंगाई झेल रहे हैं कि लगता है वहां की आवाम ने प्लेन में बैठना भी बंद कर दिया है जिससे वहां की एयर लाइन की हालत और भी ज्यादा खस्ता हो गई है. इसकी गवाही एक वीडियो चीख चीख कर दे रहा है जहां एक पायलट प्लेन की खिड़की से अपना मुंह और हाथ बाहर निकालकर प्लेन की विंड शील्ड अपने हाथों से साफ कर रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का है. वीडियो में आसमान में घने काले बादल और बारिश दिखाई दे रही है, जिससे प्लेन की सामने की खिड़की धुंधली हो गई है. बताया जा रहा है कि टेकऑफ से पहले कथित पायलट अपनी सीट से निकलकर खिड़की की सफाई कर रहा है