गुना। जिले में अवैध शराब के विरूद्ध चलाए गए अभियान में 3 मई को कुल 76 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 522 लीटर अंग्रेजी शराब के 2726 क्वार्टर, 42 लीटर देशी शराब के 228 क्वार्टर एवं 60 लीटर कच्ची शराब सहित कुल 624 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। जब्त शराब की कुल कीमत करी 5 लाख रुपए बताई गई है। वहीं 05 मई को कुल 32 आरोपियों पर कार्रवाई की गई। इसमें म्याना थाने में 5 प्रकरण, बमौरी थाने में 4 प्रकरण, फतेहगढ़ थाने में 2 प्रकरण, सिरसी थाने में 2 प्रकरण, धरनावदा थाने में 4 प्रकरण, जामनेर थाने में 3 प्रकरण, आरोन थाने में 5 प्रकरण, चांचौड़ा थाने में 4 प्रकरण एवं मृगवास थाने में 3 प्रकरण दर्ज किए गए।
आरोपियों से कुल 301 लीटर अंग्रेजी शराब के 1204 क्वार्टर जप्त किए गए।

Continue With Google
Comments (0)