आर्य समय, संवाददाता, जबलपुर। पोलियो अभियान के तहत प्रत्येक माता-पिता अपने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाए। ताकि इस खतरनाक त्रासदी से बचा जा सके। उक्त बात आज रॉझी करौंदी स्थित आंगन बाड़ी में पोलियो अभियान के शुभारम्भ पर  पूर्व पार्षद राजीत यादव ने कही। उन्होंने आगे कहा कि पोलियो को देश से मुक्त करना है इसलिए राष्ट्रीय अभियान में सभी की यह जिम्मेदारी है। 

इधर, रांझी अस्पताल में अभियान की शुरुआत में सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा ने भी कहा कि पोलियो का यह अभियान तीन दिन तक चलेगा। प्रत्येक बूथ पर व्यवस्था की गई है। ताकि मा-बाप नजदीक जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिला सके। कार्यक्रम में बहुत माता-पिता अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर पहुंचे थे। जिन्हें श्री रोहाणी ने उन्हें पोलियो की दवा पिलाई।

इस सम्बंध में जिला टीका अधिकारी डॉ दाहिया ने बताया कि पाँच वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क पोलियो की दवा पिलाने के लिए जिले में आज से तीन दिवसीय अभियान की शुरूआत हो रही है। कोई बच्चा छूट न पाए इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी की है। जिले में 3 लाख 80 हजार है बच्चों को दो बूँद जिंदगी की पिलाई में जाएगी। विभाग ने इसके लिए अस्पतालों समेत आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीमें तैनात की हैं, इसके अलावा न ट्रांजिट और मोबाइल टीमों का गठन भी किया गया है। पूरे जिले में आज 2 हजार 448 बूथ बनाए गए हैं, जिन्हें संचालित करेगी, वहीं टीम-सी भी बनाई गई है जो आज ई और कल घर-घर जाकर पोलियो की खुराक बच्चों को पिलाएगी।  इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, प्रमुख चौराहों आदि पर 69 ट्रांजिट टीमें भी मौजूद रहेंगी। इस सम्बंध में राझी अस्पताल के प्रभारी डॉ संजय छत्तानी ने बताया कि रॉझी अस्पताल में शुरु किए गए इस अभियान तीन दिन तक चलेगा।

https://www.youtube.com/watch?v=lt83sfEK7os&feature=youtu.be