आर्य समय संवाददाता,जबलपुर।  प्रमुख सचिव द्वारा आज वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से जिले में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि के कार्य की समीक्षा की। जिसमें उन्‍होंने तहसील गोरखपुर, तहसील जबलपुर और तहसील आधारताल में नामांतरण प्रकरणों के निराकरण बहुत ही असंतोषजनक स्थिति पर नाराजगी व्‍यक्‍त की।

अपर कलेक्‍टर नाथूराम गौड ने राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार गोरखपुर भरत सोनी, तहसीलदार आधारताल दीपक पटेल और नायब तहसीलदार रत्‍नेश थोरे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस के भीतर स्‍पष्‍टीकरण सहित अपने समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि समयावधि में नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी। वहीं 7 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। जिसमें कुडंम के रोहित ठाकुर, अधारताल तहसील के मोतीलाल विश्वकर्मा, जबलपुर तहसील के राजुल जैन, पाटन तहसील की स्वाति पटेल, शहपुरा तहसील के अनंत कुजुर का नाम शामिल हैं।