अनमोल संदेश, भोपाल

लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश की 3 सीटों पर कांग्रेस ने नाम तय कर लिए हैं। इन नामों की घोषणा कभी भी की जा सकती है। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की मीटिंग है। इसमें एमपी की बाकी छह सीटों में से तीन पर उम्मीदवार अब भी तय नहीं हो सके हैं।  मीटिंग के बाद तीन उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी गई है। अब बाकी बचे तीन सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर आज शाम को बैठक में कुछ तय हो सकता है। कांग्रेस दो बार में 25 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। दिशा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार तय होने हैं। दमोह सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। तीसरे चरण में मुरैना, ग्वालियर और विदिशा में 7 मई और चौथे चरण में खंडवा लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है।

इन पर अभी सहमति नहीं

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो अभी तीन सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है। इनमें खंडवा, ग्वालियर और मुरैना सीट पर उम्मीदवारों को लेकर नेताओं में सहमति नहीं बन पा रही है। दरअसल, खंडवा सीट परपूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव चुनाव लडऩे के लिए तैयार नहीं हैं। राजनारायण सिंह पुरनी ने इनकार कर दिया। अब पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा, नरेंद्र पटेल के नाम पर मंथन चल रहा है। महिला उम्मीदवारों में सुनीता सकरगाए के नाम पर भी विचार हो रहा है।

महिला दावेदारों का इंकार

दमोह सीट पर कांग्रेस महिला उम्मीदवार को उतारने की तैयारी कर रही थी, लेकिन, दो दमदार महिला दावेदारों ने पार्टी को चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया है। जिपं अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल और बड़ामलहरा विधायक रामसिया भारती में से किसी एक महिला को लड़ाने पर मंथन चल रहा था। राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने भी इस सीट से चुनाव लडऩे की इच्छा जताई थी, लेकिन दमोह लोस क्षेत्र के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उनके पक्ष में नहीं हैं। बंडा के पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है।