देश के कई शहरों में कोरियर के क्षेत्र में काम कर रही roadex कंपनी ने मध्यप्रदेश में भी कदम रखा है... इस कंपनी का स्टेट ऑफिस भोपाल के मानसरोवर कांप्लेक्स में खोला गया है जिसका शुभारंभ शुक्रवार को मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने किया... इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में ind24 के प्रबंध संपादक राघवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे... इस दौरान स्टेट फ्रेंचाइजी के ओनर बख्तियार अहमद और तन्मय फडणवीस ने आए हुए अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया साथ ही स्मृति चिन्ह देकर उनके आगमन के लिए आभार व्यक्त किया.... शुभारंभ के अवसर पर  अतिथियों ने भी फ्रेंचाइजी ओनर को नए कार्य के लिए शुभकामनाएं दी...बतादें कि  कंपनी दिल्ली महाराष्ट्र गुजरात समेत 7 राज्यों के 17 शहरों में काम कर रही है और अब यह मध्यप्रदेश में भी काम करने के लिए तैयार है...