आर्य समय संवाददाता, बरेला। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "नशा से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरेला में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु एक प्रभावी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी गई। बरेला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के भविष्य, परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं, शिक्षकों एवं नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक जबलपुर के निर्देशन एवं बरेला थाना प्रभारी संगीता सिंह प्राचार्य आशीष पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य सतीश चौबे, मंजुला मालिक (उच्च माध्यमिक शिक्षक), हेमलता राजोरिया, रजनीश पांडेय, दीपा तिवारी, अतुल नामदेव, डॉ. शुभम जैन, अर्चना गोप, नीलिमा श्रीवास्तव, अंजना ढिमोले, अरुणा रौतेल, सोनाली ठाकुर, दीपिका दोहरे, मनीषा कश्यप सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं बरेला पुलिस स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।
पुलिस विभाग ने बताया कि "नशा से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे की बुराइयों से बचाते हुए समाज में जनजागरूकता फैलाना तथा नशामुक्त, सुरक्षित और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
Continue With Google
Comments (0)