आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। जबलपुर के पनागर थाने में युवक की हत्या के मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन किया।बड़ी संख्या में ग्रामीण पनागर थाने पहुंचे और वहां पर उन्होंने जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। मामले की सूचना मिलने पर बनाकर विधायक सुशील इंदु तिवारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझने की कोशिश की। 

क्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि सौरभ पटेल और दो अन्य आरोपियों ने हमला किया था, जिसके बाद भी पनागर पुलिस ने मामले में कोई एक्शन नहीं लिया। घायल को लेकर जब वो थाना पहुंचे थे, वहां पर कार्रवाई करने में काफी लंबा समय लगा दिया‌। जिसके चलते इलाज के दौरान  राहुल की मौत हो गई।

परिजनों ने प्रदर्शन किया और घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद दो सब इंस्पेक्टर मयंक यादव और संतोष सिंह को लाइन अटैच कर दिया गया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/WrZQ4ICqKas" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>

उल्लेखनीय है कि पठरा उमरिया में रहने वाला संतोष दुबे करीब पांच दिन पूर्व खेत से अपने घर वापस लौट रहा था। तभी शराब के नशे में धुत्त सौरभ पटेल, सोनू पटेल और रमन पटेल ने उसे रोका और गालियां देने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उस पर चाकू से हमला किया और वहां से चले गए। परिजन उसे गंभीर हालत में विक्टोरिया लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान आज मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।