आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। आगामी 27 जुलाई को वाहन निर्माणी जबलपुर में कार्यसमिति चुनाव होंगे। वर्कर्स कमेटी चुनाव के 3 यूनियन इंटक, मज़दूर यूनियन,बीपीएमएस और 2 क्लेरिकल, सुपरवाइज़र एसोसिएशन ने मिलकर सुरक्षा सेवा संघर्ष समिति के बैनर तले मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। सोमवार को सुरक्षा सेवा संघर्ष समिति ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिया।

ये बनाए गए उम्मीदवार -

नितिन चाकर,संतोष कुमार सोनी, प्रदीप सिंह,विवेक सेंगर,आशुतोष कुमार ,सत्पाल सिंह ,चंद्र सिंह चौहान,मनीष कुमार ,मनोज मीणा,पंकज पांडुरंग

  समिति ने बताया है कि पिछले कई सालों से निर्माणी काम की कमी से गुजर रही है‌। जिस कारण कर्मचारियों को आर्थिक नुक़सान उठाना पड़ रहा है‌। आवासो की स्थिति अति दयनीय है । कई नई योजनाएं कर्मचारियों पर थोपने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान कार्यसमिति  असफल साबित हुई ।

सभी 10 प्रत्याशियों ने कर्मचारियों से अपील की है कि इन सभी समस्याओं से निपटने हेतु और राष्ट्रीय लेबल पर आपके हितों की रक्षा के लिए समिति संकल्पित रहेगी।