आर्य समय संवाददाता जबलपुर। रक्षा कंपनी म्युनिशंस इंडिया लिमिटेड ने अपनी इकाईयों से कुछ अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में आयुध निर्माणी खमरिया के दो वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भी है। वहीं एक अधिकारी को कंपनी ने ओएफके भेजा है।

जानकारी के मुताबिक म्युनिशंस इंडिया लिमिटेड ने ओएफके में पदस्थ महाप्रबंधक केएल विश्वकर्मा और एसएस सलाठिया का तबादला कर दिया है। केएल विश्वकर्मा को एमआइएल मुख्यालय भेजा गया है। वहीं एसएस सलाठिया को सीएफए भेजा गया है। वहीं ज्वाइंट जीएम पुनीत नारायण पांडे को ओएफके स्थानांतरित किया गया है।