आर्य समय संवाददाता जबलपुर। शीतलहर और तापमान में आई कमी को देखते हुए कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिले में स्थित सभी विद्यालयों का संचालन सुबह 9 बजे से पहले नहीं करने के आदेश दिए हैं ।

उल्लेखनीय है कि हिमालय की वादियों से टकराकर आ रहीं बर्फीली हवाओं ने जबलपुर सहित पूरे प्रदेश को जकड़ लिया है। बीते 6 दिनों से तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। स्थानीय मौसम वेधशाला में आज सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। मौसम वेधशाला के आंकड़े बता रहे हैं कि बीते 15 सालों के दौरान आज तक 15 दिसंबर को इतनी ठंड कभी नहीं पड़ी। इधर मौसम विद बता रहे हैं कि आसमान साफ रहने और लगातार चल रहीं उत्तरी हवाओं के चलने से तापमान में और उतार की आशंका है।

स्थानीय मौसम वेधशाल से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह सूर्योदय के समय शहर का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 7 डिग्री कम और इस सीजन का अब तक का सबसे कम रहा। अधिकतम तापमान 24.1 डिसे था जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। गत वर्ष आज ही के दिन शहर का न्यूनतम तापमान 7.8 डिसे और अधिकतम तापमान 25.7 डिसे मापा गया था।