आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। गुरूवार की सुबह फीस वृद्धि के विरोध में हाथों में तख्तियां लिए अभिभावक पुलिस अधीक्षक कार्यालय जा पहुंचे। अभिभावक संघ के बैनर तले पहुंच परिजनों ने तिलवारा शास्त्री नगर स्थित एक निजी स्कूल के प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए संचालक व प्रिंसीपल के विरोध एफआईआर दर्ज करने की मांग की। नारेबाजी करते हुए अभिभावकों ने पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। वहीं पिछले दिनों सोशल मीडिया में वायरल हुए एक आॅडियों को भी सौंपा। जिसमें स्कूल प्रबंधन फीस वसूली के लिए बच्चों से उनके परिजनों को फोन लगावा रहे थे।
एसपी कार्यालय पहुंची प्रतीक्षा दुबे ने बताया कि तिलवारा शास्त्री नगर स्थित स्कूल में उनके बच्चों को फीस के लिए प्रताड़ित किया जाता है। जिस हिसाब से फीस बढ़ाई जा रही है। उसके मुकाबले स्कूल में सुविधाएं नहीं है। यहां तक कि साफ-सफाई तक नही रहती है। स्कूल प्रबंधन पूरी तरह से व्यवसायिक हो चला है। इसलिए हमें मजबूर एसी कार्यालस पहुंचकर शिकायत देनी पड़ रही है।
बीना लाहौरी फीस वृद्धि से ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि स्कूल प्रबंधन अब बच्चों के जरिए फीस वसूली के लिए दबाव बनाते है। बच्चों को क्लास के बाहर बैठाया जाता है। हम अभिभावक फीस तो देंगे ही, स्कूल प्रबंधन क्या ऐसा वादा करेंगा कि जिन बच्चों की पढ़ाई छुट गई है। उनकी क्लास फिर से लगाई जाएगी।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/RmoEciwdN1w" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>

Continue With Google
Comments (0)