आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। जिले की आदर्श ग्राम पंचायत बंदरकोला की श्याम सुंदर गौशाला में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ लोगों ने एक कमजोर पशु के मरने की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वीडियो में आरोप लगा गया था कि गौशाला में लंपि बीमारी से गाय मर गई है ?, आनन-फानन में पशु चिकित्सा जबलपुर की पूरी टीम द्वारा 12 जुलाई को गोशाला का निरीक्षण किया। तो यह तथ्य सामने आया की उक्त पशु काफी कमजोर था और बाहर से पूर्व में ही कमजोर आया था। डॉक्टर ने गौशाला की सभी पशुओं को बारी-बारी से चेक किया एवं सभी को ठीके भी लगाए गए। वही कथित वीडियो में भूख एवं प्यास से मारने का भी वीडियो वायरल किया गया जो कि झूठ साबित हुआ। पर्याप्त मात्रा में गौशाला में भूसा चारा पानी उपलब्ध है। गांव की ही कुछ लोगों ने उक्त वीडियो बनाकर के वायरल किया गया था। जिन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं डॉक्टर ने कहा कि किसी भी प्रकार की लंबी बीमारी के लक्षण होने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क कर समुचित उपाय एवं इलाज संभव है। कृपया ऐसी अफवाहों से सभी बचें वह गांव में भी पशुपालकों को जानकारी दी गई की सभी अपने-अपने पशुओं को टीका अवश्य लगवाएं ।

पूजा भूमिया (सरपंच)

ग्राम पंचायत बन्दरकोला ने बताया कि कुछ लोग रजनीतिक द्वेष व व्यक्तिगत बुराई के चलते बदनाम रहे है,इनके खिलाफ कार्यवाही काने हेतु भोपाल पत्र भेजा जाएगा। डॉ आशीष लखेरा (पशु चिकित्सक)सगड़ा जोन ने बताया कि गौवंश में वर्तमान में लंपि बीमारी के लक्षण नही है,कुछ गौवंश जो पिछले माह आय थे बहुत ही कमजोर है जिनका हर संभव इलाज किया जा रहा है। इस मामले में कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि गौशाला में लंपि बीमारी से ग्रसित मवेशी नहीं पाए गए हैं।
https://youtu.be/23g3QnVS3jA  
देखिए वीडियो