आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। सोमवार की सुबह कैंट थानांतर्गत सदर गैरीसन ग्रांउड के बीचोंबीच एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।बरहाल मृतक कौन है इसकी शिनाख्त अभी तक नही हो पाई है।

पुलिस मृतक की शिनाख्ती के प्रयास में जुटी हुई है।बताया जा रहा है की मृतक की उम्र करीब 40 से 45 साल के बीच है। वही मृतक व्यक्ति के बदन में कपड़े नही थे।जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।पुलिस का कहना है की बीच मैदान में शव मिला है।मृतक सिर्फ अंडर वियर पहना हुआ था।वही पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत किन कारणों से हुई है। मृतक के मुंह से खून भी निकल रहा था।

<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/DoYoTlnay9w" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>