आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। जीआरपी जबलपुर ने रविवार को ट्रेनों की सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में गांजा पकड़ा है। पकड़ा गया गांजा उड़ीसा से वलसाड़पुरी ट्रेन में जबलपुर स्टेशन तक एक महिला यात्री द्वारा लाया गया था।
जीआरपी कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक जीआरपी थाना जबलपुर को मुखबिर से सूचना मिली की एक महिला जिसका नाम चंचल शर्मा है उसके द्वारा वलसाड़पुरी ट्रेन में बोरी में रखकर गांजा लाया जा रहा है। बताया जाता है कि ट्रेन के जबलपुर पहुंचते ही मुखबिर की निशानदेही पर ट्रेन कोच को दोनों तरफ से जीआरपी ने घेर लिया और जब कोच के अंदर घुसकर चेकिंग की गई तो महिला दुपकी हुई बैठी थी। पूछताछ करने पर महिला ने जब गोलमोल जवाब दिया तो उसे शंका होने के आधार पर प्लेटफार्म पर उतार लिया गया। उसके पास रखी बोरी को चेक करने पर कली वाला गांजा मिला जो कि एक काली पन्नी के अंदर पैक था। वजन कराने पर गांजे का कुल वजन लगभग 13 किलो निक ला। जीआरपी ने आगे की जानकारी एकत्रित करने के लिए आरोपित महिला को थाना ले गए जहां गांजा जब्ती की कार्रवाई की गई। जीआरपी द्वारा आरोपित महिला से लगातार यह पूछा जा रहा है कि उक्त गांजे की खेप को किसके पास ठिकाने लगाना था किन्तु महिला ने अब तक इसका खुलासा नहीं किया है।

Continue With Google
Comments (0)