आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। शहर में लूट और चाकूबाजी की वारदातें बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के साथ लूट हुई थी, वहीं गुरुवार की सुबह एक आशा कार्यकर्ता को दो मोटरसाइकिल सवार चार बदमाशों ने लूट की नीयत से सड़क पर घसीट दिया और उसके पर्स को लेकर भाग गए। यह घटना घमापुर थाना अंतर्गत टेस्टिंग रोड़ की बताई जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टेस्टिंग रोड पर आशा कार्यकर्ता सुबह 9:30 बजे अपने कार्य स्थल पर जा रही थी, तभी दो मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहने चार युवकों ने पहले महिला का स्कार्फ पकड़ कर सड़क पर घसीट दिया। जिससे महिला दूर जाकर गिरी। जिसके बाद उसके पर्स से एटीएम, पैसे निकालकर चले गए। घमापुर थाना पहुंचे पीड़ित व आशा कार्यकर्ता संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर यह आरोप लगाया कि जिस प्रकार से सुबह-सुबह यह लूट हुई है‌। वह अत्यंत निंदनीय है। क्षेत्र में छोटे-छोटे बच्चे अपने स्कूल की ओर रोजाना जाते हैं। वहीं फैक्ट्री कर्मचारी भी इसी सड़क से जाते हैं ‌।जिस प्रकार से सुबह-सुबह यह लूट हुई है वह पुलिस की गश्त, पॉइंट ड्यूटी पर सवाल उठा रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=YUQ_yGXZiic