थाना प्रभारी सिहोरा श्री विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि 4 नवंबर को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एवं एक महिला मोहसाम तरफ से सिहोरा की ओैर पैदल गांजा लेकर जा रहे हैं, जो कहीं बेचने की फिराक में है। यदि तुरंत हाईवे में जाते हैं तो मिल जाएंगे।
सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुए क्राईम ब्रांच एवं थाना सिहोरा की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल योजनाबद्ध तरीके से कनाड़ी नाला पुलिया के पास एनएच 30 रोड़ में दबिश दी। एक पुरूष एवं एक महिला संदिग्ध अवस्था में अपने अपने पिठ्ठू बैग पीठ में लादे हुए सिहेारा तरफ आते दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।
नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम क्रमशः आकाश सोनी उम्र 25 वर्ष एवं नेहा सोनी पति आकाश सोनी उम्र 26 वर्ष दोनों निवासी पथरया कुआं के पास गोटेगांव जिला नरसिंहपुर वर्तमान पता चाचा किराना स्टोर्स के पीछे कांचघर घमापुर बताए।
तलाशी लेने पर आकाश सोनी के मेहरून कलर के पिठ्ठू बैग के अंदर चारों तरफ से टेप लिपटे हुए पैकिट में पीले रंग की प्लास्टिक की पन्नी में गांजा रखा मिला। नेहा सोनी के पास ग्रे काले कलर के पिठ्ठू बैग के अंदर एक पैकेट जिसमें चारों तरफ से टेप लगा में प्लास्टिक की पन्नी में गांजा रखा मिला उक्त गांजा की तौल करने 11 किलो ग्राम कीमती 2 लाख लगभग 20 हजार रूपये होन पाया गया दोनों आरोपियों से 11 किलो गांजा एवं नगदी 1200 रूपये तथा 3 मोबाइल जप्त करते हुए आरोपियों के विरूद्ध धारा 8-20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
Comments (0)