आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। अमखेरा रोड जागृति नगर में देर रात चलते हुए एक ट्रक में आग भभक गई। आग लगते चालक और परिचालक ने समझदारी दिखाते हुए तत्काल ट्रक खड़ा किया और बाहर कूद गए, जिससे उन दोनों की जान बच गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 12 बजे एक खाली ट्रक अमखेरा से होते हुए खजरी खिरिया बायपास जा रहा था। जैसे ही ट्रक जागृति लगर पहुंचा, सामने केबिन में अचानक आग लग गई। जैसे-तैसे चालक परिचालक ने अपनी जान बचाई फिर क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाना शुरु कर दिया लेकिन जब तक आग बुझती तब पूरा केबिन जलकर खाक हो गया था। ट्रक में आग कैसे लगी फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी नहीं लग पाई है। ट्रक टेंट व्यवसाई का बताया जा रहा है।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/VPR8w6jSvi8" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>

Continue With Google
Comments (0)