आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। केंटोनमेंट बोर्ड ने 14 नवंबर को सदर मेन रोड किंग्सवे होटल के समीप बनी एक दुकान को धराशाई कर दिया। केंट बोर्ड सीईओ अभिमन्यु सिंह के आदेश पर हुई उक्त कार्यवाही को लेकर खासा विवाद भी हुआ।
केंट बोर्ड का कहना था कि खुली रक्षा भूमि में अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया गया था। नोटिस देने के बाद भी जब अवैध निर्माण को नहीं हटाया गया तो आज केंट बोर्ड के अन्याक्रांति दल को ओपन लैंड में किए गए निर्माण को धराशाही करना पड़ा। बताया जाता है कि उक्त निर्माण को लेकर डायरेक्टर रक्षा संपदा ने भी नाराजगी व्यक्त थी। वहीं दूसरे पक्ष का कहना था कि उन्होंने ने नोटिस का जवाब प्रस्तुत किया कर दिया था।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/DlxAB7IMCoQ" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>
इधर ,बताया जाता है कि उक्त निर्माण को लेकर केंट बोर्ड द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। लेकिन डायरेक्टर रक्षा संपदा के निरीक्षण के चलते कार्यवाही नहीं हो पायी थी। इसी बीच डायरेक्टर रक्षा संपदा तक भी एक शिकायत पहुंचीं। सूत्रों की मानें तो शिकायत कर्ता के साथ बुधवार को देर रात डायरेक्टर रक्षा संपदा ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा भी लिया था। जिसके बाद उन्होने ने केंट बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। यही कारण है कि आज कार्यालय खुलते ही केंट बोर्ड का अमला सीधे अवैध निर्माण तोड़ने बुलडोजर लेकर जा पहुंचा।

Continue With Google
Comments (0)