आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। 22 अक्टूबर को आयुध निर्माणी खमरिया (OFK) के सेक्शन एफ-6 के भवन क्रमांक 200 में पुराने रशियन मिसाइल पिचोरा को भाप से उबालने के दौरान हुए विस्फोट के बाद सोशल मीडिया में वायरल हुए एक विवादित मैसेज को लेकर ओएफके प्रबंधन ने एक बयान जारी किया है।
ओएफके जनसंपर्क अधिकारी अविनाश शंकर ने बताया कि उपरोक्त दुर्घटना के संबंध में विभिन्न अखबारो एवं इलेक्ट्रोनिक्स मीडिया में प्रकाशित खबर की आयुध निर्माणी खमरिया में हुए विस्फोट का विडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाकिस्तान जिंदाबाद में प्रकाशित किया गया है । निर्माणी इसमें यह स्पष्ट कर देना चाहती है कि यह खबर तथ्यहीन है । जिस X-handle से यह छापा जा रहा है उसकी कोई विश्वसनीयता नहीं है, इसलिए खमरिया प्रशासन अपील करती है कि पत्रकारिता नैतिकता का सर्वश्रेष्ट उदाहरण दे और ऐसी कोई खबर जिसकी पुष्टि ना हो ना चलाए ।
आयुध निर्माणी खमरिया एक जिम्मेदार सुरक्षा संस्थान है । 22 अक्टूबर को आयुध निर्माणी खमरिया में दुर्घटना हुई। जिसके तुरंत बाद एक हाई लेबल जॉच कमेंटी बनाई गई है। जिससे दुर्घटना के पीछे का कारण पता चल सके । यह स्वाभाविक है कि भारत देश के दुश्मन इस खबर का फायदा उठाना चाहेगें । अतः मीडिया इन नकरात्मक एवं तथ्यहीन ट्वीट को इस तरह प्रकाशित करने से बचे ।
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में निर्माणी के एक कर्मठ कार्मिक एलेग्जेडंर टोप्पो की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी । 4 कर्मचारियों (स्व. रणधीर कुमार, कृष्ण पाल, चंदन कुमार एवं श्यामलाल ठाकुर) उपचार हेतु महाकोशल अस्पताल रेफर किया गया थे । उपचार के दौरान रणधीर कुमार का भी निधन हो गया था ।
कर्मचारी कृष्ण पाल एवं चंदन कुमार को क्रमशः 23/10/2024 और 24/10/2024 को डिस्चार्ज कर दिया गया था। श्यामलाल ठाकुर इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे एवं उनका उपचार महाकोशल अस्पताल में चल रहा है। श्यामलाल ठाकुर 25% बर्न घायल है । श्री श्यामलाल की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है एवं उनकी हालत स्थिर है । शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंग सुचारू रूप से कार्य कर रहे है एवं रिकवरी अत्यंत संतोषजनक है। श्यामलाल द्वारा डॉक्टरो के निर्देशों के समझ रहे है एवं पालन कर रहे है।
निर्माणी प्रशासन द्वारा दुर्घटना में निर्माणी के दोंनो दिवंगत कर्मचारी स्वर्गीय एलेग्जेडंर टोप्पो और स्वर्गीय रणधीर कुमार के परिजनों को 23 अक्टूबर 2024 को अंतिम संस्कार हेतु राहत राशि 20-20 हजार रूपये प्रदान किया गया है । साथ ही म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक देबाशिष बैनर्जी, निदेशक वित्त प्रकाश अग्रवाल एवं निर्माणी के मुख्य महाप्रबंधकौ एम.एन.हालदारनें दोनों मृतकों के परिवार को अनुग्रह राशि 25,00,000/- रूपये दिनांक 23 अक्टूबर 2024 को उनके वर्तमान निवास पर जाकर व्यक्तिगत रूप से प्रदान कर दी है ।

Continue With Google
Comments (0)