आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। पनागर पुलिस ने बागेश्वर धाम एवं पं. धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एएसपी सुर्यकांत शर्मा के अनुसार बजरंग वार्ड निवासी दीपांशु नामदेव ने शिकायत की थी। उनके अनुसार वे बागेश्वर धाम और पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के अनुयायी हैं।

पिछले दिनों उन्होंने फेसबुक में देखा कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने अपनी पोस्ट पर बागेश्वर धाम एवं धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। तथ्यों की जाँच के बाद पुलिस ने राजेश कुमार वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/I5QmoxsCFzw" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>