आर्य समय संवाददाता जबलपुर। जबलपुर का दशहरा और दुर्गोत्सव ने पूरे भारत में अपनी अलग पहचान बनाई है। पूजा पंडाल तो देश में जगह-जगह लगे हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के जबलपुर के पंडालों की चर्चा जोरों पर है। कहीं पंडाल को कोलकाता की तर्ज पर सजाया गया है तो कहीं दावा किया जा रहा है कि यहां मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची महाकाली की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा की ऊंचाई 51 फीट है। इसे देखने के लिए अब बड़ी संख्या में भक्तों का तांता लग रहा है। इस प्रतिमा से जुड़ी और भी कई खास बातें सामने आई हैं।

जबलपुर के बरेला स्थित बम्हनी में काली माता की 51 फीट की मूर्ति स्थापित की गई है, जो प्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमा में से एक है। इस प्रतिमा को दर्जनों कलाकारों ने मिलकर बनाया है। इसी तरह मेडिकल रोड़ पर की गई विद्युत साज-सज्जा भी चर्चा में है। आज से शहर की सड़कों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।

<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/5QNv8pxXz_s" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>