आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। भारत के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में शहर के गोहलपुर इलाके में बड़े पटाखे पर स्टील का गिलास रखकर फोड़ना एक परिवार के लिए दुखों का पहाड़ दे गया। स्टील के गिलास का टुकड़ा बच्चे के पेट में घुस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार टी 20 विश्व कप जीतने की खुशी में बंधैयां मोहल्ले में रविवार दोपहर लगभग दो बजे पटाखे फोड़े जा रहे थे। पटाखों की आवाज सुनकर वहां रहने वाले नवाब सिंह का पांच वर्षीय बेटा रुद्र प्रताप सिंह उर्फ दीपक भी वहां पहुंच गया। गिलास का टुकड़ा उसके पेट में धंसा, तो तो खून खून की धार फट पड़ी। परिजन और स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर्स ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नवाब सिंह फल बेचने का व्यवसाय करते है। रुद्र उनका इकलौता बेटा था। उसकी मौत की जानकारी नवाब और उनकी पत्नी सरस्वती को लगी, तो वे अवाक रह गए।

Continue With Google
Comments (0)