छत्तीसगढ़ की 90 में से 20 विधानसभा सीटों पर पहले चरण के लिए सात नवंबर को वोटिंग होगी। इसके मद्देनजर पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार रविवार को समाप्त हो गया। चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक मतदान के 48 घंटे पहले से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित हो जाता है।

बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए I  बस्तर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सुंदरराज पी ने बताया कि  हैं।


छत्तीसगढ़  में पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार मंगलवार को चुनाव लड़ेंगे, जिनमें 198 पुरुष और 25 महिलाएं हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 5,304 मतदान केंद्र बनाये गए हैं।


पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 10 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक और 10 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इनमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।बयान में कहा गया है कि मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।