भारतीय स्कूलों में बच्चों के लिए यौन शिक्षा का महत्व व इसके फायदे रिर्पोट विक्रम सिंह तोमर बच्चों का शारीरिक विकास जितना अहमियत रखता है, उतना ही जरूरी होता है उनका मानसिक रूप से विकसित होना। अब इसके लिए स्वस्थ्य खान-पान और स्कूल में पढ़ाया जाने वाला किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है। बच्चों को मानसिक रूप से समृद्ध करने के लिए यौन शिक्षा को दिया जाना भी जरूरी है। खासकर आज के समय में यह और भी जरूरी हो गया है, ताकि बच्चे उम्र के साथ होने वाले शारीरिक परिवर्तनों को बेहतर तरीके से समझ सकें। साथ ही यौन क्रिया और उससे जुड़े नुकसान से भी अवगत हों। बच्चों के लिए यौन शिक्षा क्यों जरूरी है, इस बात को हम नीचे दिए गए कुछ बिंदुओं के माध्यम से आसानी से समझ सकते हैं 1 यौन शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने जननांग अंगों की कार्य क्षमता और महत्व के बारे में जानकारी हासिल होती है…

Continue With Google
Comments (0)