आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में शोभापुर के पास शनिवार की दोपहर मोपेड सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक कार वॉशिंग सेंटर में फायरिंग कर सनसनी फैला दी। हमलावरों ने सेंटर संचालक पर कट्टे से दो फायर किए लेकिन वह बाल-बाल बच गया। दिन-दहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जाँच-पड़ताल करते हुए मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संजय नगर पहाड़ी पर रहने वाले गोलू यादव ने पुलिस को बताया कि वह शोभापुर के पास कार वॉशिंग सेंटर चलाता है। दोपहर में डेढ़ बजे के करीब वह दुकान पर बैठा था उसी दौरान मोपेड सवार दो युवक दुकान के पास पहुँचे और उस पर फायरिंग कर दी। वह भागा तो आरोपियों ने दूसरा फायर किया और फिर भाग निकले।
पुलिस के अनुसार सेंटर संचालक का कहना था कि दोनों आरोपी चेहरे पर कपड़ा बाँधे हुए थे, उसमें से एक को उसने पहचान लिया है, उसका नाम सोनू चूहा बताया है उस आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी सोनू व उसके साथी की तलाश में जुटी है।

Continue With Google
Comments (0)