मध्य प्रदेश में चुनाव हो चुके हैं और नई सरकार अब एमपी की बागडोर संभालने के लिए तैयार है। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चौथी और आठवीं क्लास की छमाही परीक्षा 20 दिसंबर से शुरू होने जा रही हैं। वहींअर्द्धवार्षिक परीक्षा 6 दिसंबर से 16 दिसंबर तक परीक्षाएं होगी। परीक्षा को लेकर आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। 

कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की समय सारणी जारी की गई है। अर्द्धवार्षिक परीक्षा 6 दिसंबर से 16 दिसंबर तक परीक्षाएं होगी। बताया जा रहा कि 6 दिसंबर से 15 दिसंबर तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कक्षा 9वीं एवं 10 वीं की परीक्षा आयोजित होंगी। जबकि कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं की परीक्षाएं 6 दिसंबर से 16 दिसंबर तक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित होंगी।

शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार नवंबर तक के पाठ्यक्रम एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल के माध्यम से जारी अंक योजना के आधार पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। 6 दिसंबर से आयोजित अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के दौरान ही 16 दिसंबर तक प्रायोगिक विषयों की परीक्षाएं होंगी। जिसे स्कूल के प्राचार्य अपनी सुविधाओं के अनुसार आयोजित करवा सकते हैं।