किसान आंदोलन चलते हुआ मार्ग परिवर्तन
उत्तर रेलवे, फिरोजपुर मण्डल में अमृतसर-सानेह वाल रेल खंड के मध्य कि.मी. 426/5-7 पर चल रहे किसान आंदोलन के चलते संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।
इन गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है -
1-दिनांक 23.11.2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने चलने वाली गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया जालंधर शहर जंक्शन-नकोदर जंक्शन-फिल्लोर-होकर गन्तव्य के लिए चलाई जा रही है, जो कि जलंधर छावनी जंक्शन स्टेशन पर नहीं रुकेगी|
2-दिनांक 22.11.2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने चलने वाली गाड़ी संख्या 12421 हजूर साहेब नांदेड-अमृतसर जंक्शन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया फिल्लोर -नकोदर जंक्शन-जालंधर शहर जंक्शन होकर गन्तव्य के लिए चलाई जा रही है, जो कि फगवाड़ा जंक्शन स्टेशन पर नहीं रुकेगी|
3-दिनांक 21.11.2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने चलने वाली गाड़ी संख्या 22705 तिरुपति-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया फिल्लोर-लोहिया खास जंक्शन-जालंधर शहर जंक्शन होकर गन्तव्य के लिए चलाई जा रही है, जो कि जलंधर छावनी जंक्शन स्टेशन पर नहीं रुकेगी|
4-दिनांक 22.11.2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने चलने वाली गाड़ी संख्या 12919 डॉक्टर अम्बेडकर नगर-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा मालवा सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया फिल्लोर-लोहिया खास जंक्शन-जालंधर शहर जंक्शन होकर गन्तव्य के लिए चलाई जा रही है,जो कि जलंधर छावनी जंक्शन स्टेशन पर नहीं रुकेगी|
5-दिनांक 23.11.2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने चलने वाली गाड़ी संख्या 12920 श्री माता वैष्णोदेवी कटरा- डॉक्टर अम्बेडकर नगर मालवा सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया सुच्ची पिंड- जालंधर शहर जंक्शन लोहिया खास जंक्शन -फिल्लोर होकर गन्तव्य के लिए चलाई जा रही है, जो कि जलंधर छावनी जंक्शन स्टेशन पर नहीं रुकेगी|
नोट - अधिक जानकारी के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके रेलवे स्टेशन पर पहुँचें।

Continue With Google
Comments (0)