आज सुबह लगभग 6 बजे के आसपास भानुप्रतापपुर से कांकेर आ रही एक कार में देवरी के पास अचानक आग लग गईआग लगता देख कार चालक ने कार को किनारे में खड़ा किया और आग को बुझाने का प्रयास कियालेकिन आग की लपटे बढ़ती गई...जिसे देख आसपास के लोग जमा हो गए...इसी भीड़ में से किसी व्यक्ति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी...पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और कार में लगी आग को फायर ब्रिगेड के माध्यम से बुझाया...लेकिन कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गया थी...कोतवाली थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि कार चालक की ओर से थाने में घटना की किसी प्रकार की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है...