कवर्धाः देर रात जिले भर में मुसलाधार हुई बारिश से जिले के नदी नाले उफान पर है ,पंडरिया के हाफ नदी के ऊपर से चल रही पानी,लोग नदी का बाढ़ देखने बढ़ी संख्या मे पहुंच रहे है, सुरक्षा के इंतजाम नही,जान जोखिम मे डालकर लोग नदी तेज बहाव देखने पहुंच रहे है। पखवाड़े भर से नही हुई थी बारिश,बारिश के वजह से तरेंगाव दलदली के पहाड़ से गिरे बड़े बड़े पत्थर, बाल बाल बचे लोग , पहाड़ से पत्थर गिरने से सड़क जाम, राहगीरों को हो रही भारी परेशानी, मौके पर तरेंगाव पुलिस पहुँची और सड़क से पहाड़ के पत्थर को हटाने की कर रही कोशिश । तेज बारिश के कारण जिले के खैरझिटी गांव के मकानों में भरा पानी, ग्रामीण पानी को निकालने की कर रही कोशिश ,हाफ नदी दामापुर के किनारे बसे घरो को कराया जा रहा है खाली।। तेज बारिश से खेतों में भरा पानी।जिला प्रशासन ने नदी नाले के किनारे नही जाने की अपील..
कवर्धा में तेज बारिश बिगड़े हालात

Continue With Google
Comments (0)