छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी ने दूसरी सूची में 64 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा
की है...पूर्व सीएम रमन सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को
भी टिकट मिली है...इसके अलावा पार्टी ने सांसदों को भी मैदान में उतारा है...सांसद
और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,सांसद गोमती साय,रेणुका सिंह भी विधानसभा का चुनाव
लड़ेगी...इसमें 10
महिला उम्मीदवारों पर भी
बीजेपी ने दांव लगाया है... इस तरह बीजेपी ने अब तक कुल 15 महिला उम्मीदवारों को मैदान
में उतारने का ऐलान किया है...पार्टी अब तक 85 नामों की घोषणा कर चुकी है...जबकि 5
नामों पर अभी पेंच फंसा है...
CG BJP की दूसरी लिस्ट जारी, रमन और अरुण साव का नाम

Continue With Google
Comments (0)